भाजयुमो ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया लोकतंत्र का अपमान
दुर्ग में भाजयुमो का प्रदर्शन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी
दुर्ग। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi द्वारा प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश और भाजपा जिलाध्यक्ष Surendra Kaushik के मार्गदर्शन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष Himanshu Singh के नेतृत्व में दुर्ग के पटेल चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
“प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा घोर निंदनीय” — सुरेंद्र कौशिक
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस मौके पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार देश की संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता द्वारा पूर्ण बहुमत से चुने गए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ अभद्र एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग लोकतंत्र और जनमत दोनों का अपमान है।
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बना रहा है और पूरी दुनिया भारत की ताकत और नेतृत्व क्षमता को स्वीकार कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी देश की बढ़ती लोकप्रियता और विकास को पचा नहीं पा रही है।
कौशिक ने कहा कि लगातार चुनावी हार से बौखलाए कांग्रेस नेता अब अपनी राजनीतिक हताशा को अभद्र भाषा के जरिए व्यक्त कर रहे हैं, जिसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।
“देश की जनता कांग्रेस को जवाब देगी” — हिमांशु सिंह
भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है, तब-तब देश की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस को जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता अपने राष्ट्रनायक का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और राहुल गांधी को उनके इस कथित अमर्यादित बयान के लिए जनता माफ नहीं करेगी।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे भाजपा कार्यकर्ता

पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, राजीव पांडेय, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, जिला महामंत्री अनिकेत यादव, आरूणी दानी, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, अविनाश राजपूत, आईटी सेल संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, उमेश गिरी, महेंद्र चोपड़ा, कौशल साहू, बंटी चौहान, मनीष पुनाचा, श्वेता यादव, शिशिर राठौर, उल्लास साहू, उमंग ताम्रकार, हर्ष चंदेल, राहुल देवांगन, राहुल दीक्षित, अभिषेक गोस्वामी, तुषार सोनी, ताम्रध्वज साहू, आशुतोष यादव, राहुल गजभिये, सुमित सिंह, गौरव चन्द्रनिया, मानवेंद्र मोर, अब्दुल्ला कुरैशी, गगन सिंह, तुषार राजपूत, आयुष सिंह, निलेश बंजारे, हर्ष लोढ़ा, विशाल शर्मा, अनिल साहू, निरंजन दुबे, अनुराग रायजादा, पीयूष श्रीवास्तव, लक्ष्मण यादव, रूपेश यादव और राहुल उमरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
GN24 News Disclaimer
GN24 News इस खबर में व्यक्त राजनीतिक बयानों एवं आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। यह समाचार संबंधित राजनीतिक दलों द्वारा जारी जानकारी एवं बयान के आधार पर प्रकाशित किया गया है।


