भिलाई। जय हिंद जय भारत जय छत्तीसगढ़ फाउंडेशन ने अपने स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण होने पर पावर हाउस चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ब्रिज के नीचे विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित कर मानव सेवा का संदेश दिया। संस्था द्वारा लगातार तीन वर्षों से यह सेवा कार्य किया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में राहगीरों और आम नागरिकों को लगभग 800 लीटर शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की।
संस्था सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से शहर को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ संस्था रोड सेफ्टी अभियान में भी अहम योगदान दे रही है। दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने, उपचार करवाने और परिजनों को सूचना देने जैसे कार्य संस्था लगातार कर रही है।
कार्यक्रम में सचिव विजय कुमार सिंह, संरक्षक गिरीजेश सिंह, कोषाध्यक्ष नमिता हंडा, हनु नाग, संजीव सिंह, चंद्र मोहन, रजनीश सिंह, मनीष शर्मा, अश्वनी साहू, दीपक ठाकुर, पंकज सिंह, के.पी. यादव, ओम प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में संस्था के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और सेवा कार्य में सहयोग किया। संस्था ने भविष्य में भी जनहित के कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।


